Handsome लड़का

एक लड़के को डेट कर रहे थे, पहली बार मिल रहे थे ICH में। डोसा आर्डर करके दोनों खाने लगे। फ़र्क इतना था कि हम हाथ से खा रहे थे और वो छुरी-काँटे से। फिर क्या था, लड़कपने में लड़के ने सवाल दाग़ दिया, आप हाथ से? छुरी-काँटे से नहीं आता क्या? अब लौंडे ने जो बात लड़कपन में बोली थी हमने उसका जवाब हँसते हुए दे दिया कि "आता तो है लेकिन हम इस तरह से right hand में fork और left hand में kinfe नहीं पकड़ते। वो उसके साथ हमारी पहली और आख़िरी डेट थी। अब ये बात समझ नहीं आती कि उसको बुरा क्या लगा? हमारी हँसी या हमारा जवाब? वैसे इतना बुरा तो नहीं हँसते हम... है न? हालाँकि थोड़ा दुःख होता है जब सोचते हैं तो क्योंकि वो काफ़ी handsome था।

P.s. लौंडे, तुम जो भी हो वापिस आ जाओ, तुमको दुबारा से छुरी-काँटा ग़लत पकड़ने पर कोई कुछ नहीं बोलेगा।

Labels: , , , , , , ,